Thursday, 7 October 2021

मन का भूत


एक आदमी ने एक भूत पकड़ लिया और उसे बेचने शहर गया , संयोगवश उसकी मुलाकात एक सेठ से हुई, सेठ ने उससे पूछा - भाई यह क्या है,

उसने जवाब दिया कि यह एक भूत है। इसमें अपार बल है कितना भी कठिन कार्य क्यों न हो यह एक पल में निपटा देता है। यह कई वर्षों का काम मिनटों में कर सकता है

सेठ भूत की प्रशंसा सुन कर ललचा गया और उसकी कीमत पूछी......., 

उस आदमी ने कहा कीमत बस पाँच सौ रुपए है ,

कीमत सुन कर सेठ ने हैरानी से पूछा- बस पाँच सौ रुपए.......

उस आदमी ने कहा - सेठ जी जहाँ इसके असंख्य गुण हैं वहाँ एक दोष भी है।अगर इसे काम न मिले तो मालिक को खाने दौड़ता है।

सेठ ने विचार किया कि मेरे तो सैकड़ों व्यवसाय हैं, विलायत तक कारोबार है यह भूत मर जायेगा पर काम खत्म न होगा , 

यह सोच कर उसने भूत खरीद लिया 

मगर भूत तो भूत ही था ,  उसने अपना मुँह फैलाया और बोला - काम  काम  काम  काम...

सेठ भी तैयार ही था,  उसने भूत को तुरन्त दस काम बता दिये ,

पर भूत उसकी सोच से कहीं अधिक तेज था इधर मुँह से काम निकलता उधर पूरा होता , अब सेठ घबरा गया ,

संयोग से एक सन्त वहाँ आये,

सेठ ने विनयपूर्वक उन्हें भूत की पूरी कहानी बताई..

सन्त ने हँस कर कहा अब जरा भी चिन्ता मत करो एक काम करो उस भूत से कहो कि एक लम्बा बाँस ला कर आपके आँगन में गाड़ दे बस जब काम हो तो काम करवा लो और कोई काम न हो तो उसे कहें कि वह बाँस पर चढ़ा और उतरा करे तब आपके काम भी हो जायेंगे और आपको कोई परेशानी भी न रहेगी सेठ ने ऐसा ही किया और सुख से रहने लगा.....

यह मन ही वह भूत है। यह सदा कुछ न कुछ करता रहता है एक पल भी खाली बिठाना चाहो तो खाने को दौड़ता है।

श्वास ही बाँस है।

श्वास पर भजन- सिमरन का अभ्यास ही बाँस पर चढ़ना उतरना है।

आप भी ऐसा ही करें। जब आवश्यकता हो मन से काम ले लें जब काम न रहे तो श्वास में नाम जपने लगो तब आप भी सुख से रहने लगेंगे...

कर्म

एक दिन एक राजा ने अपने तीन् मन्त्रियो को दरबार में  बुलाया, और  तीनो  को  आदेश  दिया  के  एक  एक  थैला  ले  कर  बगीचे  में  जाएं..,

और 

वहां  से  अच्छे  अच्छे  फल  (fruits ) जमा  करें.  

वो  तीनो  अलग  अलग  बाग़  में प्रविष्ट  हो  गए ,

पहले मन्त्री ने  कोशिश  की  के  राजा  के  लिए  उसकी पसंद  के  अच्छे  अच्छे  और  मज़ेदार  फल  जमा  किए जाएँ , उस ने  काफी  मेहनत  के  बाद  बढ़िया और  ताज़ा  फलों  से  थैला  भर  लिया ,

दूसरे मन्त्री ने  सोचा  राजा  हर  फल  का परीक्षण  तो करेगा नहीं , इस  लिए  उसने  जल्दी  जल्दी  थैला  भरने  में  ताज़ा , कच्चे , गले  सड़े फल  भी  थैले  में  भर  लिए ,🍏


तीसरे  मंत्री  ने  सोचा  राजा  की  नज़र  तो  सिर्फ  भरे  हुवे थैले  की  तरफ  होगी  वो  खोल  कर  देखेगा  भी  नहीं  कि  इसमें  क्या  है , उसने  समय बचाने  के  लिए  जल्दी  जल्दी  इसमें  घास , और  पत्ते  भर  लिए  और  वक़्त  बचाया.

🍋

दूसरे  दिन  राजा  ने  तीनों मन्त्रियो  को  उनके  थैलों  समेत  दरबार  में  बुलाया  और  उनके  थैले  खोल  कर  भी  नही देखे  और  आदेश दिया  कि , तीनों  को  उनके  थैलों  समेत  दूर  स्थान के एक जेल  में  ३  महीने  क़ैद  कर  दिया  जाए

🍒

अब  जेल  में  उनके  पास  खाने  पीने  को  कुछ  भी  नहीं  था  सिवाए  उन  थैलों  के,

तो  जिस मन्त्री ने  अच्छे  अच्छे  फल  जमा  किये  वो  तो  मज़े  से  खाता  रहा  और  3 महीने  गुज़र  भी  गए ,

फिर  दूसरा  मन्त्री जिसने  ताज़ा , कच्चे  गले  सड़े  फल  जमा  किये  थे,  वह कुछ  दिन  तो  ताज़ा  फल  खाता  रहा  फिर  उसे  ख़राब  फल  खाने  पड़े , जिस  से  वो  बीमार  होगया  और  बहुत  तकलीफ  उठानी  पड़ी .

और  तीसरा मन्त्री  जिसने  थैले  में  सिर्फ  घास  और  पत्ते  जमा  किये  थे  वो  कुछ  ही  दिनों  में  भूख  से  मर  गया .

अब आप अपने आप से  पूछिये कि आप क्या जमा कर  रहे हो??

आप  इस समय जीवन के  बाग़  में हैं , जहाँ *चाहें तो अच्छे कर्म जमा करें.

चाहें तो बुरे कर्म

मगर याद रहे जो आप जमा करेंगे वही *आपको आखरी समय काम आयेगा  क्योंकि दुनिया क़ा राजा आपको चारों ओर से देख रहा है

"जीवन का एक रहस्य... रास्ते पर गति की सीमा है। बैंक में पैसों की सीमा है। परीक्षा में समय की सीमा है। परंतु हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है, इसलिए सदा श्रेष्ठ सोचें और श्रेष्ठ पाएं।"

बन्धन क्या? मुक्ति कैसे?


अधिकांश क्षमता तो भव बन्धनों में ही पड़ी जकड़ी रहती है। भ्ज्ञव बन्धन क्या है? व्यामोह ही भव बन्धन है। भव बन्धनों में पड़ा हुआ प्राणी कराहता रहता है और हाथ पैर बंधे होने के कारण प्रगति पथ पर बढ़ सकने में असमर्थ रहता है। व्यामोह का माया कहते हैं।माया का अर्थ है नशे जैसी खुमारी जिसमें एक विशेष प्रकार की मस्ती होती है। साथ ही अपनी मूल स्थिति की विस्मृति भी जुड़ी रहती है। संक्षेप में विस्मृति और मस्ती के समन्वय को नशे की पिनक कहा जा सकता है, चेतना की इसी विचित्र स्थिति को माया, मूढ़ता, अविद्या, भव बन्धन आदि नामों से पुकारा जाता है।

ऐसी विडम्बना में किस कारण प्राणी बंधता, फंसता है? इस प्रश्न पर प्रकाश डालते हुए आत्म दृष्टाओं ने विषयवती वृत्ति को इसका दोषी बताया है। विषयवती वृत्ति की प्रबलता को बन्धन का मूल कारण बताते हुये महर्षि पातंजलि ने योग दर्शन के कुछ सूत्रों में वस्तुस्थिति पर प्रकाश डाला है।

विषयवती वा प्रवृत्तित्पत्रा मनसः स्थिति निबंधिनि ।

—यो. द. 1-35

सत्व पुरुषायोरत्यन्ता संकीर्णयोः प्रत्यया विशेषो भोगः । परार्धात्स्वार्थ संयतात्पुरुषा ज्ञानम् ।

—यो. द. 3-35

ततः प्रतिम श्रावण वेदनादर्शी स्वाद वार्ता जायन्ते ।

—यो. द. 3-36

उपरोक्त सूत्रीं में यह बताने का प्रयत्न किया गया है कि शारीरिक विषय विकारों में आसक्ति बढ़ जाने से जीव अपनी मूल स्थिति को भूल जाता है और उन रसास्वादनों में निमग्न होकर भव बन्धनों में बंधता है।

प्रगति तो हो, पर उत्कृष्टता की दिशा में

"प्रगति"  और  "अवगति" का स्वरूप समझने में भूल होते रहने के कारण ही मनुष्य भ्रम में पड़ते,  पछताते  और दुसह  दु:ख सहते हैं । "प्रगति" की परिभाषा को "बलिष्ठता," "शिक्षा," "संपदा" प्राप्त करने तक सीमित समझा जाता है । इस दिशा में जो जितना प्रयत्न करता है, वह उतना "पुरुषार्थी" कहलाता है और जो जितना सफल होता है वह उतना "भाग्यशाली" माना जाता है ।

वस्तुओं और सामर्थ्यों  का अपना महत्व है,  पर उन उपलब्धियों का "सत्प्रयोजन" में प्रयोग हो सकने पर ही उनके द्वारा वास्तविक प्रगति का लाभ मिलता है । प्रगति की वास्तविकता व्यक्तित्व की गरिमा के साथ जुड़ी हुई है । मनुष्य का "चिंतन",  "चरित्र" एवं "लक्ष्य" ही वह आधार है, जिस पर व्यक्तित्व की गरिमा टिकी हुई है । यदि इस केंद्र बिंदु पर निकृष्टता आधिपत्य  कर ले तो समस्त उपलब्धियाँ हेय  प्रयोजन के लिए ही प्रयुक्त होती रहेंगी और फलत: पाप पतन और त्रास- विनाश का संकट भी उत्पन्न होता रहेगा । वह प्रगति कैसी जिसमें जलने और जलाने का, गिरने और गिराने का ही उपक्रम चलता रहे ।

प्रगति का अर्थ है- "उर्ध्वगमन,"  "उत्कर्ष," "अभ्युदय ।"   यह विभूतियाँ  अंत:क्षेत्र की है । दृष्टिकोण और लक्ष्य ऊँचा  रहने पर इच्छा और आकांक्षा का स्तर ऊंँचा उठता है ।  आत्म गौरव का ध्यान रहता है । अपना मूल्य गिरने ना पाए यह सतर्कता जिसमें जितनी पाई जाती है,  वह उतना ही प्रगतिशील है ।

अनोखी परंपरा

     एक गांव मे अंधे पति-पत्नी रहते थे । इनके यहाँ एक सुन्दर बेटा पैदा हुआ जो अंधा नही था।

एक बार पत्नी रोटी बना रही थी उस समय बिल्ली रसोई मे घूस कर बनाई रोटियां खा गई। 

बिल्ली की रसोई मे आने की रोज की आदत बन गई इस कारण दोनों को कई दिनों तक भूखा सोना पङा।

एक दिन किसी प्रकार से मालूम पङा कि रोटियां बिल्ली खा जाती है।

अब पत्नी जब रोटी बनाती उस समय पति दरवाजे के पास बांस का फटका लेकर जमीन पर पटकता।

इससे बिल्ली का आना बंद हो गया।

जब लङका बङा हुआ ओर शादी हुई।  बहु जब पहली बार रोटी बना रही थी तो उसका पति बांस का फटका लेकर बैठ गया औऱ फट फट करने लगा।

कई दिन बीत जाने के बाद पत्नी ने उससे पुछा की तुम रोज रसोई के दरवाजे पर बैठ कर बांस का फटका क्यों पीटते हो?

पति ने जवाब दिया कि

ये हमारे घर की परम्परा है इस मैं रोज ऐसा कर रहा हुँ। 

माँ बाप अंधे थे बिल्ली को देख नही पाते उनकी मजबूरी थी इसलिये फटका लगाते थे। बेटा तो आँख का अंधा नही था पर अकल का अंधा था। इसलिये वह भी ऐसा करता जैसा माँ बाप करते थे।

ऐसी ही दशा आज के समाज की है। पहले शिक्षा का अभाव था इसलिए पाखंड वादी लोग जिनका स्वयं का भला हो रहा था उनके पाखंड वादी मूल्यों को माना औऱ अपनाया। जिनके पिछे किसी प्रकार का लौजिक  नही है। लेकिन आज के पढे लिखे हम वही पाखंडता भरी परम्पराओं व रूढी वादिता के वशीभूत हो कर जीवन जी रहे हैं। 

इसलिये सबसे पहले समझौ,जानो ओर तब मानो तो समाज मे परिवर्तन होगा।

तत्व दृष्टि से बन्धन मुक्ति

 

एक ही सत्ता ओत-प्रोत है

विकासवाद के सिद्धान्त के समर्थक यह कहते हैं कि अपने सुविधापूर्ण जीवन के लिए इच्छा ने उन जीवों के शरीर संस्थानों में अन्तर किया और यह अन्तर स्पष्ट होते-होते एक जीव से दूसरी किस्म का उसी से मिलता हुआ जीव विकसित होता गया। थोड़ी देर के लिये यह बात मान लें और मनुष्य शरीर को इस कसौटी पर कसें तो भी बात विकासवाद के विपरीत ही बैठेगी। मनुष्य कब से पक्षियों को देखकर आकाश में स्वतन्त्र उड़ने को लालायित है किन्तु उसके शरीर में कहीं कोई पंख उगा क्या, समुद्र में तैरते जहाज देखकर हर किसी का मन करने लगता है कि हम भी गोता लगायें और मछलियों की तरह कहीं से कहीं जाकर घूम आयें, पर वह डूबने से बच पायेगा क्या?

यह प्रश्न अब उन लोगों को भी विपरीत दिशा में सोचने और परमात्म-सत्ता के अस्तित्व में होने की बात मानने को विवश करते हैं जो कभी इस सिद्धान्त के समर्थक रहे हैं। राबर्ट ए मिल्लीकान का कथन है—विकासवाद के सिद्धान्त से पता चलता है कि जिस तरह प्रकृति अपने गुणों और नियमों के अनुसार पदार्थ पैदा करती है, उससे विपरीत परमात्मा में ही वह शक्ति है कि वह अपनी इच्छा से सृष्टि का निर्माण करता है। प्रकृति बीज से सजातीय पौधा पैदा करती है आम के बीज से इमली पैदा करने की शक्ति प्रकृति में नहीं है। इस तरह के बीज और ऊपर वर्णित विलक्षण रचनायें पैदा करने वाली सत्ता एकमात्र परमात्मा ही हो सकता है। वही अपने आप में एक परिपूर्ण सत्ता है और वही विभिन्न इच्छाओं, अनुभूतियों, गुण तथा धर्म वाली परिपूर्ण रचनायें सृजन करता है।

क्रमिक विकास को नहीं भारतीय दर्शन पूर्णता-पूर्णता की उत्पत्ति मानता है। श्रुति कहती है।

पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्ण मुच्यते ।

पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्ण मेवावशिष्यते ।।

अर्थात्—पूर्ण परम ब्रह्म परमात्मा से पूर्ण जगत—पूर्ण मानव की उत्पत्ति हुई। पूर्ण से पूर्ण निकाल देने से पूर्ण ही शेष रहता है।

नदी का एक किनारा समुद्र से जुड़ा रहता है और दूसरा किनारा उससे दूर होता है। दूर होते हुए भी नदी समुद्र से अलग नहीं। नदी को जल समुद्र द्वारा प्राप्त होता है और पुनः समुद्र में मिल जाता है। जगत उस पूर्ण ब्रह्म से अलग नहीं। मनुष्य उसी पूर्ण ब्रह्म से उत्पन्न हुआ इसलिये अपने में स्वयं पूर्ण है यदि इस पूर्णता का भान नहीं होता, यदि मनुष्य कष्ट और दुःखों से त्राण नहीं पाता तो इसका एकमात्र कारण उसका अज्ञान और अहंकार में पड़े रहना ही हो सकता है। इतने पर भी पूर्णता हर मनुष्य की आन्तरिक अभिलाषा है और वह नैसर्गिक रूप से हर किसी में विद्यमान रहती है।

क्षुद्रता की परिधि को तोड़कर पूर्णता प्राप्त कर लेना हर किस के लिये सम्भव है। मनुष्य की चेतन सत्ता में वह क्षमता मौजूद है, जिसके सहारे वह अपने स्थूल, सूक्ष्म और कारण शरीरों का उपयोग कर देवोपम जीवन जी सकता है। यह क्षमता उसने खो दी है। मात्र जीवन निर्वाह क्रम पूरा होते रहने भर का लाभ उस क्षमता से उठा सकना सम्भव होता है। यह उस प्रचण्ड क्षमता का एक स्वरूप अंश मात्र है।

परिवर्तन में प्रगति और जीवन

 परिवर्तन में प्रगति और जीवन

  "स्थिरता"  जड़ता का चिन्ह है और "परिवर्तन" प्रगति का । "स्थिरता" में नीरसता है, निस्तब्धता और निष्क्रियता, किंतु "परिवर्तन" नए चिंतन, नए अनुभव का पथ प्रशस्त करता है । "जीवन "प्रगतिशील" है । अस्तु उसमें "परिवर्तन" आवश्यक होता है और अनिवार्य भी । 

 "प्रगतिशील" "परिवर्तन" से डरते नहीं, उसका समर्थन करते हैं और स्वागत भी । 5लक "गतिशील" हैं । इससे उनका "चुम्बकत्व" स्थिर रहता और उसके सहारे उनका मध्यवर्ती सहकार बना रहता है । यदि वे निष्क्रिय बने रहते तो अपनी ऊर्जा गँवा बैठते । "जो आगे नहीं बढ़ता, वह "स्थिर" भी नहीं रह सकता । "स्थिरता" पर संकट आते ही, विकल्प "विनाश" ही रह जाता है । अस्तु जीवन को गतिशील रहना पड़ता है । जो निर्जीव है, वह भी गतिहीन नहीं है ।

 युग बदलते हैं, परिवर्तन क्रम में आशा और निराशा के अवसर आते और चले जाते हैं । "रात्रि" और "दिन", "स्वप्न"  और "जाग्रति" जीवन" और "मरण" "शीत"  और   "ग्रीष्म" "हानि" और लाभ "संयोग'" और "वियोग" का अनुभव लगता तो परस्पर विरोधी है, पर अंततः वे एक-दूसरे के साथ गुँथे रहते हैं और दोहरे रसास्वादन का आनंद लेते हैं । "ऋण" और "धन की धाराओं का मिलन ही बिजली के सामर्थ्यवान प्रवाह को जन्म देता है ।"