Thursday, 7 October 2021

॥ परिष्कृत जीवन प्रत्यक्ष कल्पवृक्ष ॥


                                                 ॥ परिष्कृत जीवन प्रत्यक्ष कल्पवृक्ष ॥

👉 परिष्कृत जीवन प्रत्यक्ष कल्पवृक्ष है ।  इस उपहार को मनुष्य के हवाले करने के उपरांत स्रष्टा ने  उस पर यह उत्तरदायित्व छोड़ा है कि वह उसकी गरिमा को समझे और बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहे । 

 👉 "साधना से सिद्धि" का सिद्धांत सर्वविदित है, पर  साधना किसकी ? यह  समझने में प्राय: भूल होती रहती है । जिस "देवता" की आराधना से अभीष्ट की उपलब्धि होती है, वह "जीवन" के अतिरिक्त दूसरा और कोई नहीं हो सकता ।

👉 उपास्य  निर्धारण में दृष्टि भेद हो सकता है, पर "उपासना" के तत्वज्ञान को समझा जाए तो उसमें सार तत्व इतना ही है । "आत्म परिष्कार" का हरसंभव उपाय अपनाया जाए । इस पुरुषार्थ में जो जितनी प्रगति करता है, उस पर उपास्य का अनुग्रह उसी अनुपात से बरसता है । उपास्य का बाह्य  कलेवर कुछ भी क्यों न हो,  उसकी आत्मा साधक की आत्मा में ही घुली रहती है । 

👉 "साधना किसकी ?उत्तर एक ही है- "आत्मदेव" की ।  अपने को परिष्कृत करने पर ही कोई पदार्थों और परिस्थितियों का लाभ उठा सकता है  । कुशल माली ही उद्यान को सुरम्य  बनाता  और यशस्वी  होता है । जीवन परिष्कार के लिए की गई "साधना" उन समस्त सफलताओं समेत उपस्थित होती है जिन्हें ऋद्धि-सिद्धियों के  आकर्षक एवं आलंकारिक नामों से जाना जाता है ।

Gyan ki bat

 


Wednesday, 6 October 2021

Gram Panchyat Fainchari Mathura Brijbir Singh BDC Member

ग्राम पंचायत फैंचरी जिला मथुरा के बी.डी.सी. सदस्य वृजवीर सिंह पथवारी माता का जन्म दिन मनाते हुए गांव की सरदार dated 07-10-2021 ी

Gram Panchyat Fainchari Rajni Chaudhary

ग्राम पंचायत फैंचरी के प्रधान रजनी चौधरी जी द्वारा गॉव बाटी से फैंचरी की सड़क की झाडियों को कटवाने का कार्य 06.10.2021