Saturday, 14 January 2017

Adhaytam Vikas



उत्साह का महत्व
उत्साह कार्य का प्राण है। बिना उसके कार्य करना जेल की सजा भोगने के समान है। यदि उत्साहन नहीं है तो मानो हम काम को अध्ुरा ही कर रहे हैं। उसके साथ हमारे मन का योग नहीं है। कार्य एक बोझ बन गया है और उसमें रचना का, निर्माण का कोई आनंद नहीं, बल्कि बोझ की विवस्था की अनुभूति है।
                किसी कार्य में अपने को भूल जाना, उसमें पूर्णतः केन्द्रित हो जाना, उसमें अपनी सम्पूर्ण शक्तियों का विनियोग ही उत्साह है। जब तक हम किसी कार्य को अध्ुरे, शिथिल मन से, अनमने होकर, उदासीन होकर करते हैं, तब तक मानो उसे करते नहीं, उल्टे उससे दूर भागते हैं। ऐसा काम करने से लाभ तो कुछ होता नहीं, परन्तु थकावट अवश्य आ जाती है। कार्य करने में वास्तविक आनंद तभी आ सकता है, जब आप उसी कार्य से भरे हुए हो, जब आपके मन-प्राण में वही वह हो, जब आप उत्साह से पूर्ण हों।
                जब आप उत्साह से पूर्ण होकर काम करते हैं तो विजय और सफलता पहले से ही आपके साथ -साथ चलती है। नेपोलियन की सफलताओं का रहस्य यही था कि वह, न केवल स्वंय उत्साह से भरा होता था वरन् अपने सैनिको को भी अपने उस उत्साह से भर देता था। उसके मन के उत्साह की आग सब में फैल जाती थी।
                उत्साह ने हारती हुई सेनाओं  को क्षण-भर में विजय की ओर मोड़ दिया है।
                संसार के हर स्थान पर हम अनुभव कर सकते हैं कि बिना उत्साह के जीवन सुना है, उसमें कोई स्वाद नहीं, कोई आनंद नहीं। जिसमें उत्साह हैं, उसके मुख पर सफलता का गर्व है। जिसमें उत्साह है, उसकी आँखों में अजीव-सी खुमारी है। जिसमें उत्साह है, उसके भुजदण्ड प्रत्येक अन्याय पर फड़क उठते हैं। जिसमें उत्साह है, उसके मुख पर स्नेहपूरित दीपक की ज्योति है।
                चाहे काम छोटा हो या बड़ा, चाहे वह दुनिया के किसी कोने में, किसी प्रकार का हो, उसमें सफलता तभी मिल सकती है, जब करेंगे टूटे मन से नहीं, निराश होकर नहीं, विवस्था के साथ नहीं।
 अवसर
                हमारा भविष्य पर्दे से ढका हुआ है। कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा। इसे न जानने के कारण ही जीवन का ईतना महत्व है। इसे न जानने के कारण ही पौरूष और साहस की ईतनी आवश्यकता है।
                बहुत से लोग भाग्य के भरोसे चुप बैठे रहते हैं। वे कहते हैं कि जो होना होगा, वहीं होगा। हमारी सारी चेष्टाएँ बेकार हैं। ऐसे लोग भ्रमवश अपना जीवन तो नष्ट करते ही हैं, हमारे जातीय चरित्रा को भी अकर्मणयता और पतन की ओर ले जातें हैं।
                ऐसा कोई आदमी नहीं है, जिसके जीवन में कभी उन्नति का, सफलता का अवसर न आता हो, परन्तु होता यह है कि ज बवह आता है, अध्किाँश लोग हाथ पर हाथ ध्रे बैठे रह जाते हैं। उसका लाभ नहीं उठाते। देवता द्वार पर आकर लौट जाते है, द्वार नहीं खुलता, प्रियतम पास से आकर गुजर जाते हैं, और हमारी आँखें उध्र नहीं उठती, हमारे हाथ स्वागत के लिए नहीं उठते।
                सच्च पूछिए तो हर जगह सफलता आपका स्वागत करने के लिए छिपी घूम रही है, हर जगह वह आपको पाने के लिए बेचैन है। कठिनाई बस यह है कि आपमें गर्मी नहीं, आपमें बेचैनी नहीं, आप खुद शिथिल और निश्चल हैं।
                एडिसन मामूली युवक था। अखबार दोया करता था। गाड़ियों पर अखबरों के बण्डल चढ़ाता था। कभी-कभी देखता कि इन बण्डलों या थैलों में जो रगड़ होती है, उसमें एक आवाज पैदा होती है। यह आवाज कोई नई नहीं थी, न जाने कब से लोग उसे देखते-सुनते आ रहे थे, पर किसी ने उस रहस्य के पर्दे को उठाने की कोशिश नहीं की, घूँघट उठाकर किसी ने उस अनुपम के सौन्दर्य को देखने का प्रयत्न नहीं किया, जो उसके पीछे था। एक मामूली बात थी, उस मामूली बात के पीछे यह युवक पड़ गया और ग्रामोंफोन का आविष्यकार करके ही दम लिया।
                माईकेल फैराडे बचपन में अखबार बेचा करता था और सात वर्ष की उम्र से ही जिल्दसाज की दुकान में भी काम करता था। ईन्साईक्लोपीडिया की जिल्द बाँध्ते समय उसकी निगाह बिजली सम्बन्ध्ी एक लेख पर पड़ गई। उसे उसने पढ़ा, बार-बार पढ़ा। ध्ीरे-ध्ीरे छिप कर प्रयोग करने लगा और वही चारों ओर का उपेक्षित बालक फैराडे संसार का एक प्रसि( वैज्ञानिक हो गया।
                चेंपिन के ठीक ही लिखा है कि ‘‘ सर्वोत्तम मनुष्य वे नहीं हैं, जो अवसरों की बाढ जोहा करते हैं, परन्तु वे हैं, जो अवसर को अपना बनाकर छोड़ते हैं।’ ऐसा कोई व्यक्ति संसार में नहीं है, जिसके पास एक बार भी भाग्योदय का अवसर न आता हो। सच्च पूछो तो अवसर हमारे ईर्द-गिर्द छदम वेश में मुँह पर नकाब डाले घूम रहे हैं, वे हर जगह हैं। हमारे जीवन में उनका आना या ना आना हमारे ऊपर ही निर्भर है।
 आत्मविश्वास
                सफलता के साध्नों में आत्मविश्वास का एक प्रमुख व विशेष स्थान हैं। सफलता वास्तव में मिलती उसे ही है जिसको कि अपने ऊपर विश्वास होता है। जिसको अपने ऊपर विश्वास नहीं है, वह जीवन के किसी क्षेत्रा में सफलीभूत नहीं हो सकता। सफलता आत्मविश्वास का परिणाम है या यों कहिए कि सफलता आत्मविश्वास की चेरी है। यदि हम महान पुरूषों की जीवनियों पर थोड़ा-सा दृष्टिपात करें तो पायेंगे कि प्रत्येक महापुरूष में आत्मविश्वास था। वह अपने आत्मविश्वास पर जीवन प्रयन्त दृढ़ रहा तथा उस व्यक्ति के महान बनने में आत्मविश्वास का पुरा हाथ रहा हैं वास्तव में, यदि उनमें आत्मविश्वास की कमी होती तो वे महान बन ही नहीं सकते थे, वे गन्तव्य स्थान पर पहुँच ही नहीं सकते थे तथा जो महान कार्य वे अपने जीवन में कर गये, वे न कर पाते।
                आत्मविश्वास की पुँजी को यदि अन्य पुँजियों के मुकाबले में सर्वोपरि रखा जाए तो भी कोई अतिश्योक्ति न होगी। क्योंकि अन्य साध्न व समान के होते हुए भी यदि आत्मविश्वास की पुँजी नहीं होगी तो मनुष्य अपने कार्य में सफलीभूत नहीं हो सकता। उसके दूसरी तरफ यदि आत्मविश्वास की पुँजी है तथा अन्य साध्नों में कुछ कमी भी है, तो वह कमी आत्मविश्वास से पुरी हो सकती है।
                स्वामी विवेकानन्द के पास अमेरिका जाने से पूर्ण कितनेक साध्न थे। देखा जाए तो अमेरिका जाना ही एक बड़ी भारी समस्या थी। फिर भी किसी तरह से, वहाँ जब पहुँच गये तो शिकागो सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए, उनके जब कागज-पत्रा सब खे गये, तो उनके पास शेष क्या बचा था। शेष था केवल आत्मविश्वास। जिसके आधर पर ही उन्हें सम्पूर्ण जगत में ख्याति प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे चल कर जब सम्मेलन में सम्मिलित होने की आज्ञा मिल गई तथा जब बोलने का अवसर आया, तब भी उन्होंने आत्मविश्वास का ही सहारा लिया।
                आत्मविश्वास के लिये मनुष्य में मनोबल की परम आवश्यकता है। यदि मनोबल नहीं है तो आत्मविश्वास का विकास नहीं हो सकता है। मनोबल से ही आत्मविश्वास उत्पन्न होता है और ध्ीरे-ध्ीरे दृढ़ होता है।
                हमारा चरित्रा हमारे आत्मविश्वास के विकास में अत्यन्त सहायक होता है। आत्मविश्वास के लिए चरित्राबल एक प्रकार की आधरशिला का कार्य करती है। जिस प्रकार से एक कमजोर नींव पर कोई बहुत बढ़िया ईमारत नहीं टिक सकती है, उसकी प्रकार से चरित्राहीन व्यक्ति में आत्मविश्वास का विकास नहीं हो सकता है।
सँकल्प और विश्वास अथवा दृढ़-निश्चय का जादु
                मैं कह चुका हूँ कि दरवाजा खट खटाओ। वह तुम्हारे लिए खोला जायेगा। पर यह दरवाजा तुम खुद खोल सकते हो। इसकी कुन्जी तुम्हारे ही पास है। उसे कहीं बाहर खोजने नहीं जाना है। यह कुन्जी है-सँकल्प, दृढ़-निश्चय, विश्वास। विश्वास और सँकल्प अथवा दृढ़-निश्चय में जादू है। यह मन को शक्ति की तरंगो से भर देता है। यह मुर्दे में जीवन का संचार करता है। यह जड़ को चेतन बना देता है। यह हमें सब कुछ देने की सामर्थय रखता है। अपने मन में विश्वास उत्पन्न करो कि मैं सफलता प्राप्त करके ही रहूँगा और सफलता तुम्हारे पाँव चुमेगी। अपने मन में सँकल्प करो, दृढ़-निश्चय करो कि मैं स्वास्थ्य और शक्ति प्राप्त करके ही रहूँगा। बस स्वास्थ्य एवं बल तुम्हारी ओर दौड़े चले आएँगे। तुम्हारा सँकल्प से भरा हुआ मन, उस बैटरी के समान है जिसमें बिजली भरी हुई है। केवल उसको गतिमान करके, उसका उपयोग कर लेने की जरूरत है। बटन दबा दो, मोटर चलने लगेगी। सँकल्प मन के विद्युत शक्ति यन्त्रा को चलाने वाला बटन है।
                मैं नीरोग नहीं हो सकता। मैं यह कार्य नहीं कर सकता। मैं ऐसा करने में असमर्थ हूँ। मुझसे बुरी आदतें नहीं छूट सकती। मैं अपना स्वभाव नहीं पल्ट सकता। मैं चाहते हुए भी क्रोध् नहीं रोक सकता। मैं दुर्गुणों से मुक्त नहीं हो सकता। मेरे भाग्य में ऐसा ही लिखा है। इस प्रकार के विचार करने वाला मनुष्य कभी ऊपर नहीं उठ सकता। इन्हीं विचारों ने दुनिया को नरक बना दिया है और दिव्य शक्तियों से भरे इन्सान को जानवर बना दिया है। ऐसा विचार करके मनुष्य ने प्रकाश का द्वार अपने हाथ से बन्द कर दिया है और सुर्योदय न होने की शिकायत कर रहा है।
                मन को दुर्बल बनाकर तुम जी नहीं सकते। ‘‘करके रहूँगा या मर जाऊँगा’’। इस विचार में बिजली जैसी शक्ति भरी हुई है। मैं यह काम करूँगा, ‘‘अवश्य करूँगा।’’ इस विचार में ही असीम बल है। सँकल्प और विश्वास की दृढ़ता, जीवन को शक्ति से भर देती है जो आदमी अपने को मिट्टी समझता है, वह सदा कुचला जायेगा। जो अपने अन्दर महत्ता देखता है, जिसे विश्वास है कि उसका जीवन खिलवाड़ के लिए नहीं, वरन् महान उद्देश्यों की सि(ी के लिए है, वही ऊँचा उठ सकता है, वही सफल हो सकता है।
                सफलता बड़ी मानिनी है। उसे दौड़ कर दूसरों से छीन लो। उसे अपने अलिंगन में ले लो। वह वीरों और दृढ़-व्रतियों की खोज में है। वरमाला लिए वह उस क्षण की राह दे रही है। जब तुम में सँकल्प का, विश्वास का, दृढ़ता का उदय होगा और तुम आगे बढ़कर अपनी दृढ़-भुजाओं में उसे समेट लोगे। अन्ध्कार के बादलों को चीरकर, उनके ऊपर फैलती चाँदनी या ऊषा की मुस्कान के समान, तुम्हारे बन में सँकल्प एवं विश्वास का उदय होता है।
                जब यह आता है, मनुष्य का चेहरा दमक उठता है। पाँवों में गति, छाती में आँध्ी का साहस, आँखों में एक अद्भूत नशा, हृदय में महान आकाँक्षाएँ, मन सावन के बादलों-सा भरा-भरा लगता है। चारों ओर प्राण की लहर उमड़ती है, जीवन नाचता है, सफलताएँ अभिनन्दन करती हंै, अँध्ेरी जीवन-निशा मध्ुर एवं प्राणदायिनी हो जाती है।
स्वंय-स्वंय का स्वामी व पथ-दर्शक अथवा सहायक
एक पुरानी सड़ी-सी कहावत है कि ईश्वर उन्हीं की मदद करता है, जो स्वंय अपनी मदद करते हैं। पुरानी कहावत होने पर भी, यह बात आज भी उतनी ही सही है, जितनी उस समय थी, जब कही गई होगी। बल्कि आज उससे भी ज्यादा सही है। क्योंकि सफलता वास्तव में मिलती उसे ही है जिसको कि अपने ऊपर विश्वास होता है। वो जानता है कि मैं क्या हूँ। जो यह जानता है कि मैं क्या हूँ वो यह भी जान लेता है कि मैं क्या हो सकता हूँ। आत्मनिर्भरता शक्ति का लक्ष्ण है। एक बच्चे को देखिए,  जब वह पहली बार बैठता है, तो कितना कमजोर होता है। ज बवह पहली बार घुटनों के बल चलकर दौड़ता है, तब पिछे फिर-फिर कर माँ को देखता जाता है कि माँ पकड़ने तो नहीं आ रही है और स्वतन्त्राता का, स्वंय चलने का जो आनँद उसे मिल रहा है, उसमें बाध्क तो नहीं होगी। जब पहली बा रवह खड़ा होता है, तो कैसी किल्कारियाँ देता है, मानो कहता हो, आओ देखो, मैं भी खड़ा हो सकता हूँ। लड़खड़ाता है, गिरता है, फिर -फिर उठने की कोशिश करता है ओर अन्त में उठ ही जाता है। जीवन के विकास का यही स्वाभाविक क्रम है। मनुष्य जितना स्वतन्त्रा होगा, जितना ही अपनी शक्ति पर निर्भर करेगा, उतना ही दूसरों के अवलम्ब और दास्ता से मुक्त होगा। जितना ही परमुखा-पेक्षी, गुलाम, दूसरों की कृपा और दास्ता पर निर्भर करेगा, उतना ही दीन-हीन और दुःखी होगा।
                अपने आत्मनिर्भर होने के लिए अपने अन्दर विश्वास और निरँतर साहस की जरूरत होती है। जो आदमी काहिल है, जो अपने प्रति अविश्वासी है, वह उन्नति नहीं कर सकता। जो अपने को मिट्टी समझता है, उसे सोना बनाने वाला आज तक संसार में, कोई पैदा नहीं हुआ। वह तो मिट्टी होकर ही रहेगा। सोना तो वही बन सकता है, जो समझता है कि मेरे अन्दर सोना है, मेरे अन्दर सम्भावनाएँ हैं, मेरे अन्दर असीम शक्ति छिपी पड़ी है और मैं सफलता प्राप्त करके ही रहूँगा, कोई ताकत मेरी गति को नहीं रोक सकती है।
                अपने जीवित होने का अनुभव करो, अपनी अपराज्य और अक्षर-शक्ति का अनुभव करो, अपने मन और मस्तिष्क में सँकल्प का प्रण करो कि किसी के ऊपर बोझ बनकर नहीं रहोगे, किसी के ऊपर आश्रित बनकर नहीं रहोगे। अपनी शक्ति से जियोगे, अपनी शक्ति से चलोगे, अपनी शक्ति से अपने को बनाओगे। चार को उठाते हुए चलो, चार को जिलाते हुए चलो, चार को खिलाते हुए चलो, चार को हँसाते हुए चलो। अपने मन और मस्तिष्क में सँकल्प का व्रत लो कि ऐसा करोगे, पुकार जोर से कहो कि ऐसा ही होगा। मैं अपने पाँव पर खड़ा होऊँगा, स्वँय अपना स्वामी बनूँगा, स्वँय अपना पथ-दर्शक और सहायक बनूँगा।
श्रम एवं अध्यव्वसाय का वरदान
अपनी प्रिय वस्तु को पाने के लिए, मनुष्य को निरन्तर श्रम करना पड़ता है। बिना कठोर परिश्रम किये, अन्न नहीं उत्पन्न होता। बिना परिश्रम के वह अन्न् भोजन बनकर, हमारे-तुम्हारे मुँह तक नहीं पहुँच सकता। यहाँ तक कि परिश्रम और ध्ीरज से खूब चबा-चबाकर खाये बिना, वह हजम भी नहीं होता फिर भी ज्ञान के गर्भ से अन्ध्े आज के मानव ने न जाने क्यों परिश्रम से बचने, उसके भागने को ही सभ्य जीवन की कसौटी मान रखा है। वह निरन्तर श्रम से बचने के यन्त्रों के आविष्यकार में लगा हुआ है। इससे, उसका दिमाग बढ़ता जा रहा है, परन्तु उसका शरीर कमज़ोर और क्षीण हुआ जा रहा है। परिश्रम से बचने की भावना, मानव जीवन का वह अभिशाप है, जिसने उसे झूठा, परावलम्ब और कृत्रिम बना दिया है।
                परिश्रम जीवन का आधर है। यह वह चीज है, जो हर मानव को जन्म से विरासत में मिली है। शुरू से वह शरीर से काम लेना सीखता है। इसी काम लेने के कारण उसका शरीर बढ़ता और पुष्ट होता है। शारीरिक श्रम, जीवन की प्रथम पुँजी है। इसी लिए अपने शरीर से काम लेना, हमारा पहला कत्र्तव्य है। हाथ-पाँव की दृढ़ता हर पग पर आवश्य है। स्वाभाविक है कि जिन अँगों से हम काम नहीं लेंगे, वे कुछ दिनों में मुरझा जाएँगे। अभ्यास एवँ श्रम से ही वे पुष्ट रह सकते हैं और अपना काम तत्परता-पूर्वक रखने योग्य बनते हैं।
                परन्तु श्रम कुछ शरीर तक ही सीमित नहीं, मस्तिष्क में, मन में, जीवन के हर क्षेत्रा में, हर दिशा में वह फैला हुआ है। प्रत्येक मनुष्य में असाधरण प्रतिभा नहीं होती, परन्तु प्रत्येक में परिश्रम करने और उसके द्वारा अपने जीवन को सफल कर लेने की शक्ति अवश्य होती है। एक मजदूर, एक पूँजीपति, एक छात्रा, एक अध्यापक, एक लेखक, एक विचारक, एक सुधरक तथा राजनीतिज्ञ सभी के लिए श्रम आमोघ वरदान की भाँति है।
                जरा हिसाब लगाकर देखिए कि जो क्लर्क अपनी गरीबी का रोना-रोकर, अपना समय व्यर्थ बिता देता है। यदि वह केवल एक घण्टा प्रतिदिन किसी काम को करने का निश्चय कर ले, तो जीवन-भर में हजारों रूपये एकत्रा कर सकता है। यदि विद्यार्थी एक घण्टा पहले उठकर पढ़ना शुरू कर दे, तो साल भर में न जाने कितनी नई बातें सीख सकता है। यदि कोई लेखक सिर्फ एक पन्ना रोज लिखे तो प्रतिवर्ष एक पुस्तक तो लिख ही सकता है। आवश्यकता है केवल इस बात की कि शरीर, मन  या बु(ि की जो शक्ति व्यर्थ जा रही है, या हम में सोई हुई पड़ी है, उसे निरन्तर के श्रम एवँ अध्यव्वसाय से जगा दो। हम देखेंगे कि कैसा जादू हो गया है हमारे जीवन में। 

Friday, 21 October 2016

कल्प-वृक्ष की कहानीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में होने की पुष्टि

कल्प-वृक्ष की कहानीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में होने की पुष्टि
डा. राधेश्याम द्विवेदी
कल्प-वृक्ष का अर्थ पुराणानुसार स्वर्ग का एक वृक्ष जिसकी छाया में पहुँचते ही सब कामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं। लाक्षणिक अर्थ में ऐसा व्यक्ति जो दूसरों की बहुत उदारतापूर्वक सहायता करता हो कल्प-वृक्ष माना जाता है। यह बहुत बड़ा दानी वृक्ष है। यह एक प्रकार का वृक्ष जो बहुत अधिक ऊँचा, घेरदार और दीर्घजीवी होता है।
दुर्वाषा ऋषि का शापः- एक बार की बात है शिवजी के दर्शनों के लिए ऋषि अपने शिष्यों के साथ कैलाश जा रहे थे। मार्ग में उन्हें देवराज इन्द्र मिले। इन्द्र ने दुर्वासा ऋषि और उनके शिष्यों को भक्तिपूर्वक प्रणाम किया। तब दुर्वासा ने इन्द्र को आर्शीर्वाद देकर विष्णु भगवान का पारिजात पुष्प् प्रदान किया। इन्द्रासन के गर्व में चूर इन्द्र ने उस पुष्प् को अपने ऐरावत हाथी के मस्तक पर रख दिया। उस पुष्प का स्पर्श होते ही ऐरावत सहसा विष्णु भगवान के समान तेजस्वी हो गया। उसने इन्द्र का परित्याग कर दिया और उस दिव्य पुष्प को कुचलते हुए वन की ओर चला गया। इन्द्र द्वारा भगवान विष्णु के पुष्प का तिरस्कार होते देखकर दुर्वाषा ऋषि के क्रोध की सीमा न रही। उन्होंने देवराज इन्द्र को ‘श्री’ (लक्ष्मी) से हीन हो जाने का शाप दे दिया। दुर्वासा मुनि के शाप के फलस्वरूप लक्ष्मी उसी क्षण स्वर्गलोक को छोड़कर अदृश्य हो गई। लक्ष्मी के चले जाने से इन्द्र आदि देवता निर्बल और श्रीहीन हो गए। उनका वैभव लुप्त हो गया। इन्द्र को बलहीन जानकर दैत्यों ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया और देवगण को पराजित करके स्वर्ग के राज्य पर अपनी परचम फहरा दिया। तब इन्द्र देवगुरू बृहस्पति और अन्य देवताओं के साथ ब्रह्याजी की सभा में उपस्थित हुए। तब ब्रह्यजी बोले-‘देवेन्द्र! भगवान विष्णु के भोगरूपी पुष्प का अपमान करने के कारण रूष्ट होकर भगवती लक्ष्मी तुम्हारे पास से चली गयी हैं। उन्हंे पुनः प्रसन्न करने के लिए तुम भगवान नारायण की कृपा -दृष्टि प्राप्त करो। उनके आशीर्वाद से तुम्हें खोया वैभव पुनः मिल जाएगा।’’
शाप मुक्ति का उपायः- इस प्रकार ब्रह्या जी ने इन्द्र को आस्वस्त किया और उन्हें लेकर भगवान विष्णु की शरण में पहुँचे। वहाँ परब्रह्य भगवान विष्णु भगवती लक्ष्मी के साथ विराजमान थे। देवगण भगवान विष्णु की स्तुति करते हुए बोले -‘‘भगवान्! आपके श्रीचरणों में हमारा बारम्बार प्रणाम    ! भगवान्! हमस ब जिस उददेश्य से आपकी शरण में आए हैं, कृपा करके आप उसे पूरा कीजिए। दुर्वाषा ऋषि के शाप के कारण माता लक्ष्मी हमसे रूठ गई हैं और दैत्यों ने हमें पराजित कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया है। अब हम आपकी शरण में हैं, हमारी रक्षा कीजिए।’’ भगवान विष्णु त्रिकालदर्शी हैं। वे पल भर में ही देवताओं के मन की बात जान गए। तब वे देवगण से बोले-‘‘देवगण! मेरी बात ध्यानपूर्वक सुने, क्योंकि केवल यही तुम्हारे कल्याण का उपाय है। दैत्यों पर इस समय काल की विशेष कृपा है इसलिए जब तक तुम्हारे उत्कर्ष और दैत्यों के पतन का समय नहीं आता, तब तक तुम तब तुम उनसे संधि कर लो। क्षीरसागर के गर्भ में अनेक दिव्य पदार्थों के साथ-साथ अमृत भी छिपा है। उसे पीने वाले के सामने मृत्यु भी पराजित हो जाती है। इसके लिए तुम्हे समुद्र मंथन करना होगा। यह कार्य अत्यंत दुष्कर है, अतः इस कार्य में दैत्यों से सहायता लो। कूटनीति भी यही कहती है कि आवश्यकता पड़ने पर शत्रुओं को भी मित्र बना लेना चाहिए। तत्पश्चात अमृत पीकर अमर हो जाओ। तब दुष्ट दैत्य भी तुम्हारा अहित नहीं कर सकेंगे। देवगण! वे जो शर्त रखें, उसे स्वाकीर कर लें। यह बात याद रखें कि शांति से सभी कार्य बन जाते हैं, क्रोध करने से कुछ नहीं होता।’’ भगवान विष्णु के परामर्श के अनुसार इन्द्रादि देवगण दैत्यराज बलि के पास संधि का प्रस्ताव लेकर गए और उन्हें अमृत के बारे में बताकर समद्र मंथन के लिए तैयार कर लिया।
समुद्र मंथन कथाः- इसी समय मेघ के समान गम्भीर स्वर में आकाशवाणी हुई-देवताओ और दैत्यो! तुम क्षीर समुद्र का मन्थन करो। इस कार्य में तुम्हारे बल की वृद्धि होगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। मन्दराचल को मथानी और वासुकी नाग को रस्सी बनाओ, फिर देवता और दैत्य मिलकर मन्थन आरम्भ करो।’ यह आकाशवाणी सुनकर दैत्य और देवता समुद्र-मन्थन के लिये उद्यत हो सुवर्ण के सदृश कान्तिमान् मन्दराचल के समीप गये। वह पर्वत सीधा, गोलाकार, बहुत मोटा और अत्यन्त प्रकाशमान था। अनेक प्रकार के रत्न उसकी शोभा बढ़ा रहे थे। चन्दन, पारिजात, जायफल और चम्पा आदि भाँति-भाँति के वृक्षों से वह हरा-भरा दिखायी देता था।
पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक कल्पवृक्ष की भी उत्पत्ति हुई थी। समुद्र मंथन से प्राप्त यह वृक्ष देवराज इन्द्र को दे दिया गया था और इन्द्र ने इसकी स्थापना ‘सुरकानन वन’ (हिमालय के उत्तर में) में कर दी थी। माना जाता है कि धरती के किसी न किसी कोने में आज भी कल्पवृक्ष कहीं न कहीं जरूर होगा। हो सकता है कि हिमालय के किसी दुर्गभ स्थान पर मिले।
चैदह रत्नों मेंः- समुद्र मंथन की मिथकीय घटना के बाद जो चैदह रत्नोः- श्री, मणि, रम्भा, वारूणी, अमिय, शंख, गजराज, धेनु, धनुष, शशि, कल्पतरू, धन्वन्तरि, विष और वाज। की प्राप्ति हुई हैं।
चार दिव्य वृक्ष मेंः-  मथे जाते हुए समुद्र के चारों ओर बड़े जोर की आव़ाज उठ रही थी। इस बार के मंथन से देवकार्याें की सिद्धि के लिये साक्षात् कामधेनु प्रकट हुई। उन्हंे काले, श्रृेत,पीले, हरे तथा लाल रंग की सैकड़ों गौएँ घेरे हुए थीं। उस समय ़ऋषियों ने बड़े हर्ष में भरकर देवताओं और दैत्यों से कामधेनु के लिये याचना की और कहा-‘आप सब लोग मिलकर भिन्न-भिन्न गोत्रवाले ब्राह्यणों को कामधेनु सहित इन सम्पूर्ण गौओं का दान अवश्य करें।’ ऋषियों के याचना करने पर देवताओं और दैत्यों ने भगवान् शंकर की प्रसन्नता के लिये वे सब गौएँ दान कर दीं तथा यज्ञ कर्मों में भली-भाँति मन को लगाने वाले उन परम मंगलमय महात्मा ऋषियों ने उन गौओं का दान स्वीकार किया। तत्पश्चात् सब लोग बड़े जोश में आकर क्षीरसागर को मथने लगे। तब समुद्र से कल्पवृक्ष, पारिजात, आम का वृक्ष और सन्तान-ये चार दिव्य वृक्ष प्रकट हुए।
10 चमत्कारिक वस्तुओं मेंः- प्राचीनकाल में ऐसी वस्तुएं थी जिनके बल पर देवता या मनुष्य असीम शक्ति और चमत्कारों से परिपूर्ण हो जाते थे। उन वस्तुओं के बगैर व्यक्ति खुद को असहाय मानता था। कहते है कि ऐसी वस्तुएं आज भी किसी स्थान विशेष पर सुरक्षित रखी हुई हैं। आओ जानते हैं उन्हीं में से 10 चमत्कारिक वस्तुओं के बारे में। हो सकता है कि आप ढंूढें या तपस्या करें तो आपको भी ये वस्तुएं मिल जाएं।
कल्पवृक्ष की मान्यताः- वेद और पुराणों में कल्पवृक्ष का उल्लेख मिलता है। कल्पवृक्ष स्वर्ग का एक विशेष वृक्ष है। पौराणिक धर्मग्रंथों और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि इस वृक्ष के नीचे बैठकर व्यक्ति जो भी इच्छा करता है, वह पूर्ण हो जाती है। पुराणों में इस वृक्ष के संबंध में कई तरह की कथाएं प्रचलित हैं। इसके अलावा कुछ विद्वान मानते है कि पारिजात के वृक्ष को ही कल्पवृक्ष कहा जाता है। पहापुराण के अनुसार पारिजात ही कल्पतरू है, जबकि कुछ का गानना है यह सही नहीं है। पुराण तो बहुत बाद में लिखे गए। दरअसल, कल्पवृक्ष को कल्पवृक्ष इसलिए कहा जाता है कि इसकी उम्र एक कल्प बताई गई है। एक कल्प 14 मन्वंतर का होता है और एक मन्वंतर लगभग 30,84,48,000 वर्ष का होता है। इसका मतलब कल्प वृक्ष प्रलयकाल में भी जिंदा रहता है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक कल्पवृक्ष की भी उत्पत्ति हुई थी। समुद्र मंथन से प्राप्त यह वृक्ष देवराज इन्द्र को दे दिया गया था और इन्द्र ने इसकी स्थापना ‘सुरकानन वन’ (हिमालय के उत्तर में) में कर दी थी। माना जाता है कि धरती के किसी न किसी कोने में आज भी कल्पवृक्ष कहीं न कहीं जरूर होगा। हो सकता है कि यह हिमालय के किसी दुर्गभ स्थान पर मिले।
हिन्दु ग्रंथों एवं पुराणों की एक कथानुसार जब देवताओं एवं दानवों के बीच शेषनाग को लेकर समुद्र का मंथन के दौरान अनेको प्रकार के ऐसे सजीव एवं निर्जीव सामान निकले। इस मंथन में सबसे अधिक चर्चित में कामधेनू गाय एवं कल्पवृक्ष का जिक्र होता है। कल्पवृक्ष को कल्पतरू भी कहा जाता है। मानवीय एवं संस्कारिक जीवन में इस दिव्य पेड़ मिथकीय प्राणी किन्नारा या किन्नारी भी कहा गया है। इस पेड़ को स्वर्ग में अप्सरा और देवता द्वारा संरक्षित किया गया है। वैसे वैसे कल्पवृक्ष को लेकर संस्कृत साहित्य में कई किस्से-कहानियां उल्लेखीत की गई है। एक अन्य कथानुसार ऋषि दुर्वासा ने भी कल्पवृक्ष के नीचे जप एवं तप किया था। कल्पवृक्ष के देवताओं के राजा इंद्र के यहां पर होने के पीछे की कहानी भी समुद्र मंथन से जुडी है। बताया जाता है कि मंथन के बाद देवराज इन्द्र इस पेड़ को अपने साथ स्वर्ग ले गए थे। वैसे कल्पवृक्ष को संस्कृत में मनसारा भी कहा जाता है जिसका एक शाही प्रतीक के रूप में उल्लेख किया गया है। कल्पवृक्ष को बेशकीमती सोना और कीमती पत्थरों को प्रदान करने वाला वृक्ष भी कहते है। कल्पवृक्ष को संरक्षित पेड़ के रूप में गिना जाता है। उत्तराचल में इस पेड़ के चारों ओर एक तार जाल स्थापित करके के अलावा इसकी सुरक्षा की जबादेही सशस्त्र बलों के पास है। वैसे कहा तो यहां तक जाता है कि कल्पवृक्ष का पेड़ अद्वितीय गुण धारक है। यह अपने आप में एक एकल पत्ती कभी नहीं हारता, यह सदाबहार है और सुप्रीम देवत्व विष्णु के लिए जगत गुरू आदि शंकराचार्य के गहरे बैठा भक्ति निकलती होने के लिए कहा है कल्पवृक्ष कई आध्यात्मिक, धार्मिक और पर्यावरणीय मूल्यों में शामिल है। यह पृथ्वी पर एक दिव्य पेड़ के रूप में जाना जाता है। हिमालय वाहिनी के लिए सभी को एक मिशन की तरह तीर्थयात्रियों में कल्पवृक्ष का पौधा लगाने के लिए जन आंदोलन का आयोजन होता है, मिशन हरिद्वार से शुरू कर दिया। दक्षद्वीप कनखल में दुनिया का पहला कल्पवृक्ष को रोपित किया गया। वैसे आमतौर पर कल्पवृक्ष का रोपण नहीं होता लेकिन अब हरिद्वार तीर्थ द्वारा इसके रोपण का कार्य पूरा किया जा रहा है। इस मिशन में श्री विजय बघेल  के कन्वेयर यह इच्छा अधिक से अधिक पौधे रोपण, एक पवित्र वृक्ष के रूप में दुनिया भर के आध्यात्मिक और लुप्तप्राय है।
प्राचिन कल्पवृक्ष होने की पुष्टिः- कल्पवृक्ष के इतिहास में 8 सदी में 8 सदी में पावन मंदिर, जावा, इंडोनेशिया में कल्पवृक्ष जिसे कल्पतरू कल्पपदुरमा, और कल्प पदपा के रूप में जाना जाता है का जिक्र मिलता है। कहा तो यहां तक जाता है कि भारत में प्राचिन कल्पवृक्ष सिर्फ दो स्थानों पर ही है। उड़ीसा राज्य के जगन्नाथ पुरी धाम एवं ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा रोपित किया गया हुआ है।
एक पौराणिक के अनुसार अतृप्त इच्छाओं को पूरा करने वाला यह दिव्य पेड़ नेशनल हाइवे 69 पर भोपाल -नागपुर के बीच होशंगाबाद जिले के केसला थाना क्षेत्र में मौजूद है। थाना परिसर क्षेत्र के इस विचित्र पेड़ के कल्पवृक्ष होने का पूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब वन विभाग की रिर्सच टीम यहां पर आई और उसने इसके कल्पवृक्ष होने की पुष्टि की। सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला यह कल्पवृक्ष का पूरा पौराणिक इतिहास का पुलिस केसला और वहां पर मौजूद स्टाफ को भले ही न हो लेकिन जब भी कोई जानकार व्यक्ति यहां पर आता है तो पुलिस कल्पवृक्ष को लेकर पुराणों की कथाओं को ध्यान पूर्वक सुनना पसंद करते है। केसला (होशंगाबाद)ः नर्मदांचल एवं ताप्तीचल के बीच स्थित एक छोटे से गांव में वृक्ष को कल्पवृक्ष घोषित कर दिया। कहा जाता है कि कल्पवृक्ष की तरह अजमेर (राजस्थान) में दो श्रद्धेय (पुरूष और महिला) पेड़ है कि 800 साल से अधिक पुराने हैं। वैसे अब इन्हे भी कल्पवृक्ष के रूप में जाना जाता है इन पेड़ों में अमावस्या के एक दिन तथा श्रवण मास के हिदू महीने में पूजा की जाती है। पहापुराण के अनुसार इस पेड़ को परीजात का पेड़ भी कहा जाता है। प्राचीन शहतूत के पेड़ को कल्पवृक्ष के रूप में स्थानीय लोगों द्वारा जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती में होने की पुष्टिः- भारत के नक्शे पर उत्तर प्रदेश के बस्ती के मुण्डेरवा कस्बे के चीनी मिल परिसर में स्थित पेड़ की जाँच के बाद राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ (एनबीआरआई) ने इसे कल्पवृक्ष घोषित कर दिया है। विजय सागर सेवा संस्थान ने मिल परिसर के इस वृक्ष को कल्पवृक्ष बताते हुए संासद हरीश द्विवेदी से जांच कराने की मांग की थी। इस पर सांसद ने एनबीआरआई को जांच के लिए पत्र लिखा। एक जून को आए दो वैज्ञानिकों ने जांच की और नमूना लेकर गए। जांच के बाद कार्यकारी निदेशक डीके उप्रेती ने बताया कि यह वृक्ष करीब साठ वर्ष पुराना है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘एडेन सोनिया डिजिडाटा’ है। मूल रूप से यह अफ्रीकी महाद्वीप के रेगिस्तानी क्षेत्र में पाया जाता है। भारत में प्राकृतिक रूप से यह वृक्ष कहीं नहीं पाया जाता। इसे तत्कालीन चीनी मिल के चीफ केमिस्ट ने यहां लगाया था।
                        कल्पवृक्ष-वन
देवर्षि नारद को जगत् में और जगत् के बाहर दिव्य लोकों भी कुछ अद्भुत करते रहने का व्यसन है। मन्दराचल पर वे उमा-महेश्वर का दर्शन करने पधारे। बिना पूछे ही उन्होंने भगवती पार्वर्ती से कहा-‘आज अमरावती में शची ने कल्पवृक्ष से बाँधकर इन्द्र का मुझे दान किया है।’
    ‘इसका क्या फल होता है?’ उमा ने पूछा। अभी तक देवी के मन में कोई कुतूहल, कोई जिज्ञासा जगी नहीं थी।
    ‘सर्वकामप्रद कल्पवृक्ष के साथ पति को दान करने से उसी पति की नित्य प्राप्ति स्वाभाविक है।’’ देवर्षि ने कहा-‘इस महादान का परिणाम काल के क्षेत्र में सीमित नहीं किया जा सकता। शची ने इस प्रकार सदा के लिए इन्द्र का पत्नीत्व प्राप्त कर लिया है।
    ‘तुम्हारा कल्याण हो।’ उमा ने प्रफुल्ल होकर देवर्षि को आशीर्वाद दिया। ‘इस दान के पश्चात् इन्द्र का और कल्पवृक्ष का आपने क्या किया? क्योंकि इस महादान को प्राप्त करके ये दो तो आपके हो गए थे।’
    ‘जगदम्बिके! मैं कल्पवृक्ष का क्या करता? वैसे ही भटकता रहने वाला एकाकी हूँ। कल्पवृक्ष अर्थ, धर्म, काम सकता है- देवर्षि ने कहा -‘किसी दुर्भाग्य से यदि इसमें कुछ पाने की कामना मेरे मन में उठ ही गई, तब अपने अनुग्रह भाजन के लिए आप भुवनेश्वरी कभी कृपाकृपण होंगी-यह मुझे विश्वास है। इन्द्र का भी मैं क्या करता?
    अमरावती के महाभोगी को लेकर मैं उसके लिए अमृत और अप्सराएँ कहाँ से जुटाने बैठता। मैंने निष्क्रम लेकर कल्पवृक्ष और शक्र -दोनों ही शची को अर्पण कर दिया।
    ‘इसका निष्क्रय?’ देवी ने अत्यन्त उत्सुक होकर पूछा। अब उन्हें इस विवरण में बहुत रूचि हो गई थी। सचमुच यदि इस प्रकार के दान से भगवान् शशांकशेखर का नित्य पत्नीत्व सुनिश्चित हो जाता है तो यह दान उनके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, भले ही वे शिव की शाश्वत, अभिन्न सहचरी हों। प्रकृति के क्षेत्र में धर्म की विधि से यदि सरलता पूर्वक कोई इस प्रकार का आश्वासन प्राप्त हो सकता है तो उसे क्यों ने प्राप्त किया जाए।
    ‘मुझ एकाकी कौपीन-वीणाधारी को कोई निष्क्रय भी क्या देगा?’ देवर्षि ने खुलकर हँसते हुए कहा-‘शची ने अंजलि बाँधकर मेरे चरणों में मस्तक रखा और सुरों की अधीश्वरी के द्वारा दिया गया यह प्रणिपात ही पर्याप्त निष्क्रय है।’
    ‘आप अभी अमरावती चले जाएँ। भगवती पार्वती ने देवर्षि भूतनाथ को दान करना है। अत5 वे कल्पवृक्ष यहाँ भेज दें। आप सुरतरू को अपने साथ लेते आवें इन्द्र से कहिए, देव़देवेश्वर, अखिल लोकमहेश्वर, सदाशिव ने यह क्षीराब्धि सम्भव दिव्यतरू माँगा है। ’
    देवर्षि नारद ने भगवान् शंकर की ओर देखा। सस्मित शिव -देवर्षि! पर्वतराजतनया मेरा अर्धाग है। उनकी वाणी ही वाणी है।’
    नारद जी ने इन्द्र को जाकर जब यह संदेश दिया, देवराज अत्यन्त खिन्न हो गए। उन्होंने मस्तक झुका लिया। कुछ क्षण वे सोचते रहे। बद्धाँजलि बोले-‘देवर्षि! आप मुझपर दया कर सकते हैं। मुझे उपकृत कर सकते हैं। सुरतरू स्वर्ग में चला जाए तो स्वर्ग श्रीहीन हो जाएगा। आप भगवान् उमाकान्त से मेरी ओर से विनीत प्रार्थना करें, हलाहल पान करके सुरों को उन नीलकण्ठ ने उपकृत किया, क्षीरब्धि से जो कुछ निकला, वह उन प्रथम भोक्ता का उच्छिष्ट है। निर्माल्य पुनः उन्हें अर्पित करने की धृष्टता मैं नहीं कर सकता। वे सर्वसमर्थ मुझ सेवक की इस विवशता को, इस अविनय को क्षमा करें। कल्पवृक्ष उनकी कृपा का प्रसाद होकर अमरावती में रहे। इसके जाने से अमरपुरा सर्वथा कण्टकवन बन जाएगी। भगवान् विश्वनाथ तो आत्मा हैं, तपस्वी हैं, भस्म धारण करते हैं, विरक्त योगियों के परमार्थ हैं। कल्पवृक्ष का उन्हें क्या करना।’
    देवर्षि ने पुनः मन्दिर पर पहुँचकर उमा-महेश्वर को .................का सन्देश सुना दिया। ‘पुरन्दर आपसे भयभीत अवश्य है,....................वह बहुत लोलुप है। कल्पवृक्ष देने की बात सुन करके ही जैसे सूख गया था किसी प्रकार वह सुरतरू देना नहीं चाहते वैसे आप कठोरता पूर्वक आदेश देंगे तो वह देने को विवश ही।’
    भगवान् शंकर हँसे-‘देवताओं का अधिपति भी ..................है।’ देवी की ओर उन्होंने देखा-हम एक नन्हें क्षुप................किसी से याचना क्यों करें? किसी की कृपा की उपेक्षा ...............किसी के साथ क्रूरता करके कुछ छीनें क्यों? अथवा .............भयभीत करके कुछ देने को विवश ही क्यों करें? मैं तुम कल्पवृक्ष का पूरा कानन प्रकट करता हूँ, जिसका प्रत्येक वृक्ष सुरों के इस उपेक्षणीय हीन तरू से कहीं भव्य-समर्थ होगा। नन्दन का कल्पवृक्ष केवल त्रिवर्ग दे सकता है। देवि! तुम्हारे कानन का प्रत्येक वृक्ष प्राणियों को परम पुरूषार्थ प्रदान करने में ही समर्थ होगा।
    ‘प्रभो! आप त्रिभुवन की सृष्टि करने में समर्थ हैं, किन्तु त्रिलोकी की मर्यादा मिट जाएगी।’ यदि ऐसा कल्पवृक्ष कानन प्राणियों के लिए सुगम हो जाएगा। देवषि ने अंजलि बाँधकर प्रार्थना की-आप ऐसे कानन को इस प्रकार प्रकट करें कि वह सुरों के लिए भी अगम्य रहे। कल्पवृक्ष की आवश्यकता देवी को भी नहीं है, वे भी आपको उसके साथ दान करने मात्र के लिए उत्सुक है।
    ‘एवमस्तु!’ भगवान् आशुतोष ने दृष्टि उठाई और मन्दिर के अंक में बहुत बड़ी, योजन विशाल महागुफा प्रकट हुई। सम्पूर्ण गुफा में स्वर्णिमकान्त, नित्य प्रफुल्ल, अकल्पनीय सुन्दर कल्पवृक्ष-कानन प्रकट हो गया। भगवान् शिव के आदेश से रूद्र के अत्युग्र .............उस कानन की रक्षा करने लगे। वह सुरपुर सब के लिए अगम्य हो गया।
    देवी ने देवर्षि की ओर देखा, किन्तु देवर्षि ने मस्तक झुका गया। ‘मातः! मैं इस महादान को स्वीकार करने का अधिकारी नहीं हूँ। भगवान् भव मेरे अग्रज हैं, अनुज अग्रज का दान नहीं ले जाता।’
    तब तुम एक बार ब्रह्यलोक चले जाओ और मेरे स्वामी के अग्रज हैं, उन चारों कुमारों को मेरी ओर से प्रार्थना करके यह महादान लेने को प्रस्तुत करो। उमा ने सविनय कहा-‘उन्हें आमन्त्रित करो और साथ ले आओ।’
    देवर्षि के साथ चारों कुमार ब्रह्यलोक से मन्दिर पर उतरे। पूर्व-पुरूषों के भी पूर्वज, सृष्टि में ब्रह्या से उत्पन्न प्रथमाभिव्यक्ति, तेजोराशि चारों कुमार सदा दिगम्बर पाँच वर्ष की अवस्था के शिशु के समान ही रहते हैं। भगवान् विश्वनाथ ने उठकर इन कुमारों को अंकमाला दी। पार्वती ने सादर मस्तक झुकाया। अघ्र्य, पाद्यादि से इनका पूजन किया। प्रार्थना की-‘ कल्पवृक्ष के साथ शिव को दान करने की मेरी आकांक्षा आप इस महादान को स्वीकार करके परिपूर्ण करें।’
    ‘देवि! ऐसा अनुपम दान अस्वीकार कौन करेगा? महेश्वर महामुनियों को अभीष्ट है।’ कुमारों ने कहा-‘ऐसा कोई भी मुनि नहीं है जो शिव के इन चरणों की प्राप्ति -कामना न करता हो। यह आपकी कृपा से मिलता हो तो हमारे सब साधन सफल हो गए।’
    देवी अपने उल्लास में थीं। उन्होंने कुमारों को उस वाणी का रहस्य समझने का प्रयत्न नहीं किया। कुमार स्पष्ट ही कह ................थे कि शिव की प्राप्ति प्राणियों को परम सौभाग्य है। अभिप्राय बहुत स्पष्ट है कि ऐसा परम सौभाग्य हो जाए तो कोई भी उसे लौटाना किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं करेगा। देवी.......अपनी वीणा बजानी प्रारम्भ कर दी। वे आनन्द से नृत्य ...........लगे-‘अब सृष्टि का कुछ अंकल्पनीय सौभाग्य बनेगा।’
    पार्वती जी ने भगवान् शंकर के सम्मुख अंजलि ................मस्तक झुकाया तो वे आनन्दमय नित्यविनोद प्रिय उठकर ....................के कानन में एक तरू के समीप उससे सटकर खड़े हो गए। देवी ने अपने उत्तरीय से ही उन्हें वृक्ष से बाँधकर दिया। त्रिभुवन के स्वामी शशांकशेखर के समीप आते ही वह दिव्य तरू इतना छोटा हो गया था कि उसकी उच्चतम शाखा भी उनके स्कन्ध से नीची ही थी। जिनके संकल्प से यह सम्पूर्ण सुरतरू कानन प्रकट हुआ था, उस कानन का कोई एक तरू शिव की समता कैसे कर सकता था, किसी को भी इस समय सुरतरू में कोई रूचि नहीं थी। उसका आकार कैस है और कैसा हो गया- ‘इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पर्वतराजनन्दिनी ने हाथ में जल लिया और संकल्प किया।
    ‘अहं उमा स्वपतिं शंकर ब्रह्यपुत्राय सनकादि कुमाराय शिवस्य नित्यपत्नीत्व प्राप्त्यर्थे प्रददे।’
    सनत्कुमार ने आगे बढ़कर देवी के हाथ से वह संकल्प जल अपने कर में लिया। सनक ने उत्तरीय में बँध्े नित्यमुक्त शिव को बन्धन मुक्त किया। सनातन हँसकर बोले-‘हर! अब आप देवी के द्वारा हमको दिए हुए हो, हमारे हो, हमारे साथ चलोे।’
    ‘आप निष्क्रय लेकर कल्पतरू को और मेरे स्वामी को मुझे प्रदान करें। उमा ने अंजलि बाँधकर प्रार्थना की।’
    देवि! ब्राह्यण और देवता अर्चा प्राप्त करके प्रसाद प्रदान किए बिना चले जाएँ तो वे किसी के भी आराध्य नहीं रह जाएँगे। लंदन ने कहा-‘अतः आप सुरतरू को हमारे प्रसाद रूप से स्वीकार करें। हमको इसकी कोई आवश्यकता नहीं है, किन्तु हमको परमाभीष्ट हैं। यों भी आप देखती हैं हम अपरिग्री, .....................चारों भाईयों को कुछ चाहिए नहीं।’
    क्या?’ शैलाधिराजतनया व्याकुल हो गई।’ आप मेरे स्वामी को मुझे प्रदान नहीं करेंगे?’ यह तो उन्होंने सोचा ही नहीं था। इतनी बड़ी विपत्ति इस विनोद में आपतित होगी, किंचित् भी आशंका नहीं थी। देवी ने देवर्षि नारद की ओर देखा।
    आप सब शिव का क्या करेंगे? देवर्षि ने, अपने अग्रज कुमारों से सविनय कहा-‘आप इन्हंे कैलाश पर छोड़ दें। यह विनोद अंबिका को बहुत आकुल कर रहा है।’
    ‘दिगम्बर रूद्र हमारे आगे-आगे चलें। सनत्कुमार हँसकर बोले-‘हम शिशु हैं, हमारा नग्नत्व किसी का विनोद नहीं बनता, किन्तु शिव हमारे साथ नग्न चलेंगे तो जहाँ भी हम जाएँगे सबका विनोद होगा। सब प्रसन्न होंगे। त्रिभुवन को आनन्द-उल्लास के वितरण का अवसर हम छोड़ना नहीं चाहते।’
    ‘आप मुझ पर अनुग्रह करें। मेरे स्वामी को यदि आप यह स ेले जाते हैं तो मुझे आज्ञा दें कि आप सबके सामने ही इस शरीर  का त्याग कर दूँ। पार्वती ने अत्यन्त कातर कण्ठ से प्रार्थना की।
    ‘हम जानते हैं, आप इसकी अभ्यस्त हैं। दक्ष के यज्ञ में आपने इसी प्रकार देह त्याग किया था।’ सनन्दन सस्मित कह.............थे-‘किन्तु देवी! हम चारों ही जन्म और मृत्यु को कोई............नहीं देते। शरीर ही आप नष्ट कर सकती हैं, आपका अस्ति.......शाश्वत है, शिव शाश्वत हैं, किसी देह-त्याग से कोई अन्तर आवेगा। हम केवल एक प्रकार से शिव को आपको प्रदान सकते हैं। आप वचन दें-आप दोनों सदा हमारे रहेंगे, ........ और आप महामाया की हम पर नित्य अनुकम्पा हमारी बुद्धि और मन को आप कभी अव्यवस्थित नहीं होगे यही शिव का निष्क्रय है।
    ‘‘मैं उपकृत हुई। यह सब आपको नित्य प्राप्त है। आपने मुझ पर अनुग्रह किया।’ देवी ने चारों कुमारों को पुनः अर्चा की। चारों कुमार देवर्षि के साथ मन्दराचल से ब्रह्यलोक विदा हुए।
                       
काली-गौरी
शुम्भ और निशुम्भ- ये दोनों दैत्य सगे भाई थे। इन्होंने तपस्या करके ब्रह्याजी से वरदान प्राप्त किया। ब्रह्याजी किसी को सर्वथा अमर होने का वरदान तो दे नहीं सकते। उन्होंने इन दोनों को वरदान दिया-‘तुम दोनों सम्पूर्ण पुरूषों से अवध्य रहोगे, किन्तु किसी अयोनिजा पुरूष स्पर्श से अस्पृष्य कुमारी से उलझोगे तो वह तुम्हारा वध कर देगी।’
    दोनों दैत्य वरदान पाकर उन्मादी हो गए। उनके उत्पात के कारण जगत् वेद-पाठ स्वधा और स्वाहा अर्थात पितृतर्पण और यज्ञ रहित हो गया। सृष्टि कर्ता ने रूद्र से प्रार्थना की-‘इस असुर वध तभी सम्भव है जब आप किसी प्रकार देवी को रूष्ट करें।’ मन्दराचल पर एकांत में बैठे हुए महेश्वर ने उमा की ओर और उनको ‘काली’ कहकर हँसे। सहसा पार्वती रूष्ट हो आपको मेरा वर्ण प्रिय नहीं है तो अब तक आपने मुझसे नहीं कहा? आप आत्माराम आप्तकाम कामारि हैं।      
   

Monday, 10 October 2016

HAPPY DUSSEHRA

                                                                     HAPPY DUSSEHRA