Tuesday, 6 September 2016

आखिर हम क्यों नहीं बदलते -Change your life in Hindi story



आखिर हम क्यों नहीं बदलते -Change your life in Hindi story
एक व्यापारी था जिसके पास उसके अपने पांच ऊँट थे जिन पर सामान लादकर वो शहर शहर घूमता और कारोबार करता था और अपना व्यापार किया करता था | एक बार लौटते हुए रात हो गयी | तो वो रात को आराम करने के लिए एक सराय में रुका और और पेड़ोसे ऊँट को बाँधने की  तैयारी करने लगा | चार ऊँट तो बांध गये लेकिन पांचवे के लिए रस्सी कम पड़ गयी |
उसने जब कोई उपाय और नहीं सूझा तो सराय में मालिक से सहायता मांगने की सोची वो सराय के अंदर जा ही रहा था कि उसे गेट के बाहर एक फ़कीर मिला जिसने व्यापारी से पुछा कितुम कुछ परेशान लग रहे हो बताओ क्या परेशानी है हो सकता है मैं तुम्हारी कुछ मदद कर पाऊंव्यापारी ने उसे अपनी समस्या बतलाई तो वो बड़े जोर जोर से हसा और फ़कीर ने कहा कि पांचवे ऊँट को भी ठीक उसी तरह बांध दो जिस तरीके से तुमने बाकि के ऊँटो को बांधा है | फकीर के ये कहने पर व्यापारी ने थोडा खीजकर और हैरान होकर कहा लेकिनरस्सी है कन्हा ?” इस पर फ़कीर ने कहा उसे तुम कल्पना की रस्सी से बांधो | व्यापारी ने ऐसा ही किया और उसने ऊँट के गले में अभिनय करते हुए काल्पनिक रस्सी का फंदा डालने जैसा व्यवहार किया और उसका दूसरा सिरा पेड़ से बांध दिया | ऐसा करते ही ऊँट बड़े आराम से बैठ गया|
व्यापारी चला गया सराय के अंदर और जाकर बड़े आराम से बेफिक्री की नींद सोया सुबह उठा और चलने की तयारी करी तो उसने बाकि के ऊँटो को खोला तो सारे ऊँट खड़े हो गये और चलने को तैयार हो गया लेकिन पांचवे ऊँट को हांकने के बाद भी वो खड़ा नहीं हुआ इस पर व्यापारी  गुस्से में आकर उसे मारने लगा लेकिन फिर भी ऊँट नहीं उठा इतने में कल वाला फ़कीर आया तो उसने कहा पागल इस बेजुबान को क्यों मार रहे हो अब | कल तुम ये बैठ नहीं रहा था तो परेशान थे और आज जब ये आराम से बैठा है तो भी तुमको परेशानी है इस पर व्यापारी ने कहा पर महाराज मुझे जाना है | फ़कीर ने कहा इसे खोलोगे तभी उठेगा इस पर व्यापारी ने कहा मैंने कौनसा इसे बाँधा था मेने तो केवल बंधने का नाटक भर किया था तो फ़कीर कहने लगा जैसे कल तुमने इसे बाँधने का नाटक किया था वैसे ही अब खोलने केलिए भी नाटक करो | व्यापारी ने ऐसी ही किया और पलभर में ऊंट खड़ा हो गया |
अब फ़कीर ने पते की बात बोली कि जिस तरह ये ऊंट अदृश्य रस्सियों से बंधा है उसी तरह लोग भी पुरानी रुढियों से बंधे है और आगे बढ़ना नहीं चाहते है जबकि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसलिए हमे रुढियों के विषय में ना सोचकर अपनी और अपने अपनों की खुशियों के बारे में सोचकर कभी कभी जिन्दगी के कुछ ऐसे नियम जो हमने नहीं बनाये है और उनके होने का औचित्य नहीं है उनके लिए थोडा soft corner रखना चाहिए जैसे कि प्रेम विवाह और विधवा विवाह जैसे मुद्दों पर कठोर नहीं होकर कोमलता से पेश आना चाहिए | जबकि अगर थोड़े libral होते है चीजों के प्रति तो हम अपने साथ साथ दूसरो के लिए भी खुशियों के रास्ते खोलते है |

Saturday, 3 September 2016

Sucessful Person



कैसे बन सकते है Sucessful Person
दोस्तों, आज के समय में एक Sucessful Person होना भी स्वयं में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है | Sucessful Person बनना आसान नहीं होता है उसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होती है | तब जाकर हमें सफलता की प्राप्ति होती है | हर इंसान Sucessful Person बनना चाहता है।
सही रूप में सफलता का अर्थ है कि दुनिया की भीड़ से हटकर कुछ अलग करना और अपनी एक विशेष पहचान को दुनिया में स्थापित करना | यह एक Sucessful Person की पहचान होती है |
आज इस आर्टिकल की मदद से हम आपको एक Sucessful Person कैसे बना जाये ?’ इस उलझन को सुलझाने के लिए आपको यहाँ पर कुछ महत्वपूर्ण बातों से आपको अवगत कराया जायेगा , जिससे आपको Sucessful Person बनने में कामयाबी मिलेगी | Sucessful Person बनने हेतु महत्वपूर्ण बातें कुछ इस प्रकार है |
Sucessful Person बनने के लिए जानिए ये बातें
लक्ष्य पर फोकस
Sucessful Person बनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है किसी भी एक लक्ष्य को अपने जीवन का उद्देश्य बना लेना। वह लक्ष्य कुछ भी हो सकता है और असके लिए आप सब कुछ भुलाकर आपको बस अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। जब तक आपको सफलता की प्राप्ति हो जाये , तब तक आप सब कुछ भुलाकर अपने लक्ष्य को बस ध्यान में रखें और लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें | इस तरह से आप एक Sucessful Person बनने में कामयाबी हासिल कर सकेंगे | इसलिए एक Sucessful Person के लिए लक्ष्य पर फोकस बहुत ही महत्वपूर्ण है |
आत्मविश्वास है जरूरी
किसी भी Sucessful Person के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है आत्मविश्वास | जिस व्यक्ति के अंदर आत्म विश्वास की कमी होगी वह एक Sucessful Person कभी भी नहीं बन सकता है | इस लिए Sucessful Person होने के लिए अपने अंदर कैसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास की कभी भी कमी महसूस होने दें | अपने अंदर दृढ़ विश्वास रखें कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जरूर कामयाब होंगे |
नकारात्मक विचार लाएं
यदि आपने खुद को समाज में साबित करने विचार बना ही लिया है तो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने अंदर कभी नकारात्मक विचारों को मन में आने दें, सदैव सकारात्मक सोच रखें | आपने  लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सदैव सकारात्मक रहें | मन में यह ठान लें कि आपसे बेहतर इस कार्य को कोई भी नहीं कर सकता है | इस तरह से सकारात्मक सोच एक Sucessful Person बनने के संकेत देती है |
शांति है जरूरी
यहाँ पर शांति का अर्थ है कि कभी किसी विपदा या विपरीत परिस्थितियों में फंस जाना जहां आपको अपनी सूझ बूझ से काम करना होता है। ऐसे स्थानों पर उत्तेजित होकर कार्य नहीं करना चाहिए। समाज समय समय पर आपकी परीक्षा लेता है आपको यह ध्यान में रखना होता है कि आप इस मौके पर कैसे अपने आपको साबित करने में कामयाब होंगे | इस लिए एक सफल व्यक्ति के लिए शांत स्वभाव का होना अति आवश्यक होता है |
आपने टैलेंट को पहचाने
Sucessful Person बनने के लिए यदि आपने अपने टैलेंट को पाचन लिए है तो आपको सफलता प्राप्ति में ज्यादा अधिक वक्त नहीं लगेगा और आप अपने टैलेंट के बल पर सफलता की ओर तीव्र गति से बढ़ते जायेंगे | आपके टैलेंट के द्वारा किया गया प्रयास सही दिशा में होगा | इसलिए एक Sucessful Person बनने के लिए आपने अंदर के टैलेंट को पहचानना बहुत लाभदायक होता है |
निर्णय लेने की क्षमता
एक Sucessful Person बनने वाले व्यक्ति के अंदर निर्णय लेने की क्षमता का होना बहुत आवश्यक होता है | यदि आपमें सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता नहीं है तो आप कभी भी सफलता नहीं प्राप्त कर सकते है |
आशावादी रहें
किसी भी परिस्थिति में आप आप निराश हो , आपने लक्ष्य को याद रखें | परिणाम कुछ भी हो ,सदैव आशावादी रहें | यदि हम आशावादी रहते है तो हमारे अंदर कार्य पूर्ण होने की एक उम्मीद बनी रहती है इसलिए एक Sucessful Person के लिए आशावादी होना भी आवश्यक होता है |

ज्ञानभी है जरूरी
कोई भी सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना भी बहुत आवश्यक होता है | आपने लक्ष्य के साथ साथ सभी क्षेत्रों से ज्ञान का भी भंडारण करना आवश्यक होता है | इसलिए जहाँ तक संभव हो सकें , सभी क्षेत्रों से ज्ञान लेने का प्रयास करते रहें | इसके लिए हमें टेलीविज़न न्यूज़, दैनिक समाचार और इंटरनेट का भी प्रयोग हमारे लिए लाभकारी सिद्ध होगा |